पंढरपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गाड़ी गिरने से ८ श्रद्धालुओं की मौत, सुरक्षा बैरियर न होने पर उठे सवाल!
पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले श्रद्धालु सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दिल दहला देने वाले हादसे में ८ लोगों की मौत हो गई है, जबकि ५ गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए पंढरपुर के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस खतरनाक मोड़ या सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए कोई भी बैरियर (घेराबंदी) नहीं था।

